Hometrendingत्रिभुवन सिंह राजवी बने आरबीएन राजस्थान के अध्यक्ष, रॉयल ने कहा- एक...

त्रिभुवन सिंह राजवी बने आरबीएन राजस्थान के अध्यक्ष, रॉयल ने कहा- एक जुट होकर समाज को विकसित करने का अनूठा मंच है आरबीएन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखंड राजपूताना सेवा संघ एवं राजपूताना बिजनेस नेटवर्क (आरबीएन) कॉन्क्लेव के दूसरे दिन आरबीएन बैंक की प्रगति, सामाजिक सहयोग और संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वर्ष 2028 में आरबीएन का छठा कॉन्क्लेव उज्जैन में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के युवा होटल व्यवसायी संजय सिंह को सौंपी गई।

कार्यक्रम में होटल व्यवसायी एवं चंद्रमहल पैलेस के सीएमडी त्रिभुवन सिंह राजवी को आरबीएन राजस्थान चैप्टर का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं ध्रुव श्री राठौड़ को आरबीएन राजस्थान महिला विंग तथा बिंदु राठौड़ को तेलंगाना महिला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एमआरएस ग्रुप के चेयरमैन मेघराज सिंह रॉयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि राजस्थान में संगठन को मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी। इसके लिए कई योग्य लोगों से संपर्क हुआ और नाचना के महाराजा विक्रम सिंह भाटी जैसे सक्षम क्षत्रिय नेतृत्व का साथ मिलना खुशी की बात है। उन्होंने राजस्थान प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत पचार के योगदान की भी सराहना की।

मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि समाज को एकजुट कर ऐसा मंच तैयार करने का अवसर मिलना महत्वपूर्ण है। वहीं जितेंद्र सिंह पचार ने महिलाओं को संगठन में विशेष प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता परविंदर सिंह ने कहा कि इस तरह का आयोजन उन्होंने पहले नहीं देखा। उन्होंने इसे समाज और व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छी शुरुआत बताते हुए कहा कि क्षत्रिय समाज को अपनी संस्कारित पारिवारिक पृष्ठभूमि को व्यवसायिक नेतृत्व से जोड़ना होगा। व्यवसाय केवल सामान बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें विश्वास, नेतृत्व और बेहतर संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे समाज के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। कानूनी विवादों के समाधान के लिए आर्बिट्रेशन जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने एआई को उपयोगी उपकरण बताते हुए कहा कि इस पर पूरी तरह निर्भर नहीं होना चाहिए।

यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन के निदेशक एवं पूर्व आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत ने बीकानेर रियासत के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि रियासत का राजस्व सीमित होने के बावजूद महाराजा गंगा सिंह की दूरदर्शिता से क्षेत्र का उल्लेखनीय विकास हुआ। उन्होंने कहा कि देश में साढ़े पांच सौ से अधिक रियासतें थीं, फिर भी कहीं न कहीं हम विकास की दौड़ में पीछे रह गए। आज के समय में केवल शौर्य और गौरव नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आर्थिक मजबूती भी आवश्यक है। कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न सत्रों में व्यवसाय, नेतृत्व, महिला भागीदारी, सामाजिक सहयोग और संगठनात्मक विकास जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चाएं एवं पैनल डिस्कशन हुए। वक्ताओं ने समाज के युवाओं को व्यवसाय और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा आपसी सहयोग से मजबूत कारोबारी नेटवर्क विकसित करने का आह्वान किया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular