Hometrendingनिगम चुनावों के लिए राजकुमार किराड़ूू ने ठोकी ताल, कहा- राजनीति में...

निगम चुनावों के लिए राजकुमार किराड़ूू ने ठोकी ताल, कहा- राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प लेकर आएं युवा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू ने पार्षद पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम एक जोरदार संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति को केवल पद, पहचान और प्रभाव हासिल करने का माध्यम बनाने के बजाय इसे जिम्मेदारी, सेवा और जनहित का माध्यम बनाने की आवश्यकता है। किराडू ने कहा कि उनका उद्देश्य ऐसे योग्य, ईमानदार और सेवाभावी युवाओं को आगे लाना है, जो अपने वार्ड को अपना परिवार मानकर राजनीति में आएं और “राजनीति में व्यापार नहीं, सेवा का संकल्प” लेकर चुनाव लड़ें। आज जरूरत ऐसे जनप्रतिनिधियों की है जिनके लिए राजनीति का अर्थ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी हो, निरंतर सेवा करने का जज्बा हो जो वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुःख में खड़े रहे।

राजकुमार किराडू ने पार्षद पद के दावेदारों के लिए स्पष्ट जनसेवा प्राथमिकताएं रखी की हर पार्षद प्रत्याशी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वार्ड में निवास करने वाले गरीब परिवारों को सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा तथा जनसहयोग से उनके निःशुल्क राशन इत्यादि आवश्यक सामान की व्यवस्था करने में सहयोग किया जाएगा। वार्ड में साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए 24×7 सफाई कर्मचारी की व्यवस्था/नियुक्ति के लिए प्रयास किया जाएगा, ताकि सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित न रहे। वार्डवासियों के लिए हर तीन माह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सामान्य स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह लोगों को आसानी से मिल सके। वार्ड में निवास करने वाले बच्चों को शिक्षा के अधिकार कानून के तहत वार्ड में संचालित निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों के लिए हर दो महीने में निःशुल्क सहायता शिविर लगाने का प्रयास किया जाएगा। इनमें खाद्य सुरक्षा योजना, ई-श्रम कार्ड, सरकारी योजनाएं, सरकारी ऋण, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, बेरोजगारी भत्ता आदि योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी। वार्ड में निवास करने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवाओं को रोजगार के अवसरों और सही मार्गदर्शन से जोड़ा जा सके। वार्ड की कन्याओं के लिए निःशुल्क लाइब्रेरी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि बेटियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध हो सकें। वार्डवासियों को सरकारी सेवाओं के लिए दूर-दूर भटकना न पड़े, इसके लिए निःशुल्क ई-मित्र संचालन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को नशे के जाल से दूर रखने के लिए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, खेलकूद, कौशल विकास, मोटिवेशनल कार्यक्रम एवं रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। नशे की समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद युवाओं और उनके परिवारों को नशा मुक्ति केंद्रों एवं उपलब्ध सरकारी/अधिकृत सेवाओं की जानकारी, काउंसलिंग, उपचार और आवश्यक दवाइयों तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा।

राजकुमार किराडू ने नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले युवाओं से स्पष्ट कहा— “यदि आप राजनीति में आना चाहते हैं तो अपने वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति को अपना परिवार मानकर आइए। बिना भेदभाव, पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा करने का संकल्प लेकर आइए।” उन्होंने कहा कि जो युवा पद से ऊपर जनहित को प्राथमिकता देंगे, जो अपने वार्ड की विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने का जज्बा रखते हैं, उनके साथ वे मजबूती से खड़े रहेंगे और इस चुनाव में उसके लिए जनसंपर्क से लेकर समस्त मार्गदर्शन एवं सहयोग करेंगे। लेकिन, यह सहयोग मार्गदर्शन उन्हीं पार्षद प्रत्याशी के लिए होगा जो पद नहीं, समर्पण की भावना से सिर्फ वादे नहीं, परिणाम के उद्देश्य से काम करेंगे।

राजकुमार किराडू ने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा कि जो भी पार्षद पद का प्रत्याशी इन जनसेवा आधारित संकल्पों को स्वीकार करते हुए चुनाव मैदान में उतरेगा और राजनीति को व्यापार नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाएगा, उसे वे अपनी पूरी ताकत से सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि ईमानदार, पारदर्शी, जवाबदेह और सेवाभावी राजनीति की विचारधारा के लिए होगा। आज की प्रेस वार्ता में वार्ड नंबर 66 से रेखा अग्रवाल, वार्ड नंबर 22 से सरला सांखला, 2 से गोपाल कृष्ण ओझा, 3 से मूलचन्द गहलोत, 75 से आशीष ओझा,79 से रेखा गहलोत, 72 से सरिता पारीक, 58 से राजकुमार व्यास, 27 से नारायण उपाध्याय, 19 से कांता सुथार, 20 से शारदा देवी, 21 से जेठा राम डूडी, 25 से बसंत भोजक, 26 लक्ष्मण राजपुरोहित, 43 से प्रकाश व्यास, 46 से जय दयाल गोदारा, 57 से डिम्पल व्यास, 80 से सोयब इस्लाम, 63 दीपक तंवर, 6 से संदीप गहलोत, 31 से पप्पू सिंह, 14 मैना राजपुरोहित, 56 कस्तूरी ओझा, 8 से मनोज प्रजापत, 13 से प्रधुमन सिंह सोढ़ा, 45 से प्रकाश जावा, 6 से नाथी ख़ान ने बीकानेर की जनता के लिए ये संकल्प लिया। अंत में राजकुमार किराडू ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा- हमारा उद्देश्य सिर्फ किसीको कुर्सी तक पहुंचाना नहीं है बल्कि ऐसी राजनीति को आगे बढ़ाना है जिसमें आमजन की आवाज सबसे ऊपर हो। आज के युवा आगे आएं, लेकिन राजनीति को बदलने के संकल्प के साथ। इस प्रेस वार्ता में प्रेम व्यास, कन्हैया लाल भाटी , हर्षवर्धन जोशी, रामचंद्र ओझा भी शामिल थे!

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular