बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के मुरलीधर व्यास नगर के मूल निवासी और वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय, जालोर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत मनीष पारीक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जालोर जिला स्तरीय समारोह में मनीष पारीक को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा मनीष पारीक को प्रशस्ति पत्र देकर उनके बेहतरीन कार्य क्षेत्र और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। मनीष पारीक अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता के लिए जाने जाते हैं। उनके सम्मान पर बीकानेर और जालोर के परिजनों व मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।














