बीकानेर Abhayindia.com पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस थाना गजनेर ने बड़ी कार्रवाई की है। वृत्ताधिकारी कोलायत जयराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गजनेर ओमप्रकाश सुथार द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा गोलरी से गंगापुरा रोड, रोही गोलरी पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक डम्पर को रुकवाकर चैक किया तो डम्पर में अवैध खनिज मुरम (मुड़) करीब 40 टन भरा हुआ पाया गया।
चालक से खनिज परिवहन के वैध रवाना रॉयल्टी के दस्तावेज मांगे जाने पर कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। जिस पर डम्पर को मय मुरम के जब्त कर चालक शौकत खान पुत्र हबीब खान उम्र 25 वर्ष, निवासी गजनेर, थाना गजनेर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रारम्भिक अनुसंधान में आरोपी द्वारा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह (सिंडिकेट) के रूप में सूरजड़ा गांव की रोही से अवैध खनन कर भराई व परिवहन करना पाया गया। अभियुक्त शौकत खान को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों व सिंडिकेट में शामिल व्यक्तियों के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम
1. ओमप्रकाश सुथार – पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी, पीएस गजनेर
2. राकेश कुमार, स.उ.नि. – पुलिस थाना गजनेर
3. धरवीर सिंह हैडकानि. 4009 – पुलिस थाना गजनेर
4. अमित कुमार कानि. 1079 – पुलिस थाना गजनेर















