बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। जहां भांजे ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने सगे मामा के घर को निशाना बनाते हुए जेवरात चोरी कर लिए और बाद में उन्हें बेच भी दिया। पुलिस के अनुसार, पटेल नगर निवासी 35 वर्षीय मुनीराम सियाग पुत्र गोविंदराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी मुनीराम सियाग ने बताया कि उसके भांजे सुमित जाखड़ पुत्र मदनलाल निवासी भामटसर ने अपने साथी कांता खतूरिया कॉलोनी निवासी कृष्ण बिश्नोई पुत्र दिलीप के साथ मिलकर उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने उक्त जेवरात करण सोनी नामक व्यक्ति को बेच दिए।
परिवादी की रिपोर्ट पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने सुमित जाखड़, कृष्ण बिश्नोई, करण सोनी (जेवरात खरीदने वाला) के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (A) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल केसराराम को सौंपी गई है।














