







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की ओर से कार्रवाई का दौर जारी है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कोटगेट थाना पुलिस ने आज इलाइट थाई स्पा पर कार्रवाई करते हुए मौके से 3 युवकों व आठ युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी से थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।
कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इलाइट थाई स्पा सेंटर को लेकर काफी समय से शिकायत मिल रही थी। लेकिन, जब भी पुलिस को यहां भेजा जाता था, स्पा सेंटर पर हमेशा ताला लटका मिलता था। सुबह स्पा सेंट का लॉक खुला हुआ था। ऐसे में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पकड़ी गई लड़कियां दिल्ली, हरियाणा के फरीदाबाद, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की रहने वाली है।आपको बता दें कि पुलिस ने अब तक दो दर्जन से अधिक स्पा सेंटर्स पर कार्रवाई कर चुकी है।


