Saturday, May 2, 2026
HometrendingBikaner Police Action : कैसीनों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को...

Bikaner Police Action : कैसीनों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, मशीनें व रुपए किए जब्त

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने लालगढ रोड पर रेलवे अस्पताल के सामने स्थित दुकान में चल कैसीनों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने मौके से पांच कैसीनो मशीनें व रुपए जब्त किए है।

महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व वृत्ताधिकारी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में तथा मुक्‍ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में सुरेश कुमार भादु उपनिरीक्षक मय थाना जाप्ता द्वारा दौराने गश्त रेलवे अस्पताल के सामने, लालगढ रोड़ पर स्थित दुकान में कैसीनों मशीनों पर जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों मनोज कुमार स्वामी पुत्र रामचन्द्र स्वामी उम्र 59 साल निवासी रामदेव मंदिर के पास, गली नम्बर 18 रामपुरा बस्ती, आमिर खान पुत्र अली शेर खां उम्र 32 साल निवासी गैरसरियों का मौहल्ला, फड बाजार व अजयपाल सिंह पुत्र मूलसिंह पडिहार उम्र 38 साल निवासी रानीसर बास को अरेस्‍ट किया गया। इनके कब्‍जे से 5 कैसीनों मशीनें व 11740 रूपये जब्त कर संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्यवाही करने वाली टीम

1. सुरेश कुमार पुनि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
2. लाखाराम एचसी 109 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
3. रवीन्द्र कानि पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
4. छगनलाल कानि 1223 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
5. सुमन मकानि 385 पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर
6. जसवन्त डीआर पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर जिला बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!