Hometrendingराजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती : 1439 पदों पर पदस्थापन...

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती : 1439 पदों पर पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक भर सकेंगे ऑनलाइन प्रेफरेंस

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अधीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं संबद्ध चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संवर्ग/वार्ड बॉय संवर्ग के 1439 पद पोर्टल पर प्रदर्शित किए गए हैं।

खींवसर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.rajhealth.rajasthan.gov.in पर लॉग-इन कर 8 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक पदस्थापन के लिए अपनी पसंद के संस्थानों एवं पदों के विकल्प ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा तथा इसके पश्चात अभ्यर्थियों को विकल्प प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिलेगा।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे उपलब्ध संस्थानों एवं पदों को ध्यानपूर्वक देखते हुए अपनी प्राथमिकता के क्रम में अधिकतम संभव विकल्प भरें, ताकि उनकी पसंद के अनुरूप पदस्थापन की संभावना बढ़ सके। खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र पदस्थापन देने के लिए प्रतिबद्ध है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संवर्ग/वार्ड बॉय संवर्ग के लिए पोर्टल पर 1439 पद प्रदर्शित किए गए हैं।

उन्होंने  बताया कि निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन विकल्प प्रस्तुत करना अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है। पोर्टल लॉक होने के बाद विकल्प प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे। अतः सभी संबंधित अभ्यर्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय पर अपनी चॉइस फिलिंग पूरी करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular