Hometrendingबीकानेर में खाली भूखंडों पर कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री का गोरखधंधा, 6...

बीकानेर में खाली भूखंडों पर कब्जे और फर्जी रजिस्ट्री का गोरखधंधा, 6 जनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने और जमीनों की फर्जी/दुबारा रजिस्ट्री कराने का गोरखधंधा चलाने के आरोप में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुरानी लेन, गंगाशहर निवासी सरोज ओझा पत्नी रमेश ओझा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी पिछले काफी समय से खाली पड़े भूखंडों पर कब्जा करने, उन जमीनों की दोबारा रजिस्ट्रियां करवाने, भूखंडों को विवाद में डालने और निर्दोष विक्रेताओं को तंग-परेशान करने का काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के आधार पर जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने कुलदीप सिंह उर्फ हेम सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह राजपूत, निवासी उदासर, रामेश्वर सिंह पुत्र जगमाल सिंह राजपूत, निवासी उदासर, अनिल पारीक पुत्र पुरुषोतम दास पारीक, निवासी पारीक चौक, विरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर, निवासी उदासर, चुन्नीलाल पुत्र कालूराम, निवासी उदासर, बिज्जू बावरी व उसकी पत्नी, लड़के तथा 4-5 अन्य के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। परिवादिया ने आरोप लगाया कि हेम सिंह उर्फ कुलदीप सिंह आदतन अतिक्रमी है और इसी तरह की वारदातों में लिप्त रहता है। मामले की जांच एएसआई मुकेश मीणा को सौंपी गई है। पुलिस भूखंडों के दस्तावेज, रजिस्ट्री रिकॉर्ड और गवाहों के बयान खंगाल रही है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से बीकानेर में खाली प्लॉट और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायतें बढ़ी हैं। जमीन माफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने और विवाद पैदा करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular