Hometrendingराजस्थान में मानसून एक्‍सप्रेस फिर चल पड़ी, 14 अगस्‍त तक जारी रहेगी...

राजस्थान में मानसून एक्‍सप्रेस फिर चल पड़ी, 14 अगस्‍त तक जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून एक्‍सप्रेस फिर से चल पड़ी है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए 7 जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का दौर 13 अगस्त तक जारी रह सकता है। इसके बाद 14 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान और 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारां के शाहबाद में 48 एमएम, हनुमानगढ़ के भादरा में 31 एमएम, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 37 एमएम, जोधपुर के भोपालगढ़ में 30 एमएम और सिरोही के माउंट आबू में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर सिस्टम) बना हुआ है। यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर से खिसककर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, ग्वालियर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए पुरी और फिर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश भी हो सकती है।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular