HometrendingBikaner Crime : JNV कॉलोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन नीलकंठ के...

Bikaner Crime : JNV कॉलोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत MD के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक और अहम कार्रवाई की है। पुलिस ने 34 ग्राम MD ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आईजी रेंज ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने अशोक पुत्र भंवरलाल, निवासी चौधरी कॉलोनी, हाल रानी बाजार, राजस्थान नर्सिंग होम के पास, बीकानेर को दबोचा है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 34 ग्राम MD ड्रग प्लास्टिक की पन्नी सहित बरामद की गई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में नशे की खेप कहां से लाई गई, किसे सप्लाई करनी थी और शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में नशा तस्करों और पैडलरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular