Hometrendingबीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कानून-व्यवस्था को...

बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में 15 अगस्त 2026 को प्रस्तावित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के मद्देनजर शनिवार को कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और यातायात को सुचारू रखने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता रुपिंदर सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आरएसी एवं एसडीआरएफ राजस्थान ने की। इस दौरान ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर और श्वेता धनकड़, उप महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी, राजस्थान, जयपुर भी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्‍न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह स्थल और आसपास के इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने, मुख्य मंच, वीआईपी गैलरी और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त, एंट्री पॉइंट पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए।समारोह के दिन रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रदेश का गौरव है। इसे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि समारोह के दिन पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular