Thursday, June 25, 2026
Hometrendingगर्मियों में नौनिहाल बेहाल! डॉ. श्‍याम अग्रवाल ने बताया- बच्चे के फेफड़ों...

गर्मियों में नौनिहाल बेहाल! डॉ. श्‍याम अग्रवाल ने बताया- बच्चे के फेफड़ों को कैसे रखें स्वस्थ…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गर्मी का मौसम आपके बच्चे की सांस की सेहत के लिए हमेशा सुरक्षित नहीं होता। शुष्क मौसम, धूल, प्रदूषण, पराग कण, शरीर में पानी की कमी और तापमान में अचानक बदलाव – जैसे AC से गर्मी में निकलना- ये सब साँस की तकलीफ, एलर्जी और अस्थमा को बढ़ा सकते हैं।

बच्चों के लिए ज़रूरी सावधानियाँ

1. पानी है ज़रूरी : दिनभर पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ पिलाएँ। डिहाइड्रेशन से गला सूखता है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है।

2. धूल-मिट्टी से बचाव : आँधी या धूल भरे मौसम में बाहर खेलने से बचें। बाहर जाएँ तो मास्क लगाएँ।

3. AC का सही इस्तेमाल : AC का तापमान 24-26°C रखें। AC से सीधे धूप में न निकलें, 5-10 मिनट कमरे के तापमान में बैठें। AC के फिल्टर साफ़ करवाते रहें।

4. घर को साफ़ रखें : धूल, पर्दे, कालीन नियमित साफ़ करें। अगरबत्ती, मच्छर कॉइल का धुआँ अस्थमा ट्रिगर कर सकता है।

5. इनहेलर न भूलें : यदि बच्चे को अस्थमा है तो डॉक्टर की सलाह से चल रही इनहेलर/दवा गर्मी में भी बंद न करें। “गर्मी में ज़रूरत नहीं” यह भ्रम है।

अपने बच्चे को स्वस्थ, सक्रिय और सुरक्षित रखें- ये छोटे लेकिन अहम कदम गर्मियों में बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं।

-डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बीकानेर 📞 हेल्पलाइन : 9214089206

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!