






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के स्थापना दिवस के अवसर पर संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा संचालित श्री सियाणा भैरव पार्क में बीकानेर के चहुँ मुखी विकास की कामना के साथ उद्योगपति एवं समाजसेवी कन्हैया लाल कल्ला द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति कन्हैया लाल कल्ला ने कहा कि संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति विगत पच्चीस वर्षों से आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है इसी कारण आज भी 75% आगोर भूमि सुरक्षित रह पाई है। समिति द्वारा संचालित आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों मे प्रत्येक बीकानेर वासी को सहयोग करना चाहिए।
संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयोजक मदन मोहन छंगाणी ने बताया कि समिति खेल कूद एवं वृक्षारोपण के माध्यम से आगोर भूमि को संरक्षित करने का प्रयास कर रही है और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। सम्पूर्ण आगोर परिसर में नीम, पीपल, बड़, खेजड़ी, बिल्व पत्र, रोहिडा आदि कई किस्मों के सैकड़ों की संख्या में वृक्ष लगाए गए हैं। लाल फौज के वरिष्ठ सदस्य गणेश ओझा चौथानी ने कहा कि लाल फौज संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के कार्यों की सराहना करती है और आगोर समिति की हर संभव सहायता करेगी।
इस अवसर पर शिक्षाविद पण्डित नंदलाल छंगाणी, डूंगर महाविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक हुकम चंद ओझा, शिक्षाविद एवं साहित्यकार आनंद कुमार व्यास, प्रसार भारती के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार रंगा, समाजसेवी बबला महाराज जोशी, लाल फौज के सदस्य राजेंद्र ओझा, श्याम ओझा, गवरजा मंडल सदस्य मूल चंद छंगाणी, नवरतन चूरा, ओम प्रकाश चूरा, रामेश्वर ब्राह्मण, गोपाल दास छंगाणी, चोरू लाल भादानी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण पूजन कर्म पंडित परमेश्वर ओझा ने करवाया।


