Hometrendingबीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : भाजपा में टिकट पर बवाल, जिला...

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : भाजपा में टिकट पर बवाल, जिला अध्यक्ष पर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्नोई का फूटा गुस्सा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर टिकट वितरण का दौर शुरू होते ही विवाद के स्वर भी गूंजने लगे हैं। भाजपा में नेताओं की खींचतान के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए पार्टी की जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिश्नोई ने कहा कि जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ पार्षद पद के लिए कार्यकर्ता के बजाय खुद के लिए, ड्राइवर के लिए और बहन के लिए भाजपा का टिकट मांग रही हैं। उन्होंने वार्ड नंबर 29 में गलत आंकड़े पेश कर बिश्नोई समाज से भाजपा का टिकट छीनने का भी आरोप लगाया है। राजाराम बिश्नोई ने कहा- “जिसके पास शहर के 80 वार्डों में टिकट देने की जिम्मेदारी है वो खुद ही ये कहने लग जाए कि पार्षद का टिकट मेरे को दे दो, मेरे को नहीं तो मेरे ड्राइवर को दे दो। इधर से मेरी बहन को दे दो, तो यह बात उचित नहीं है। भाजपा के बड़े नेताओं के समक्ष वार्ड नं. 29 को लेकर गलत आंकड़े पेश किए गए हैं। यहां बिश्नोई समाज के 800 से अधिक मत हैं और 200 बताए गए हैं। यह बात ऊपर तक रखूंगा।”

टिकट वितरण शुरू होते ही इस बयान से बीकानेर भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। अब देखना होगा कि प्रदेश नेतृत्व इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular