Hometrendingमहावीर रांका का टिकट काटने पर पर्दा डाल रही भाजपा! प्रभारी के...

महावीर रांका का टिकट काटने पर पर्दा डाल रही भाजपा! प्रभारी के बयान के बाद गर्माई सियासत, रांका ने कहा- मुझे कहा गया नामांकन कर दो…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव में अब तक का सबसे नाटकीय घटनाक्रम भाजपा नेता महावीर रांका के टिकट कटने का रहा। भाजपा अब इस घटनाक्रम पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

बीकानेर में निकाय चुनाव के सह प्रभारी महावीर राज सैनी का इस मामले को लेकर आज एक बड़ा सियासी बयान सामने आया है। सैनी ने कहा- “महावीर रांका का फाइनलिस्ट में नाम ही नहीं था। ऐसे में उनका टिकट काटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। पार्टी में आवेदन करना कार्यकर्ता का अधिकार है, पार्टी आवेदन स्वीकार कर फैसला करती है। पार्टी ने जो निर्णय लिया, उसे सभी कार्यकर्ताओं को स्वीकार करना चाहिए।”

सैनी ने महावीर रांका की सराहना करते हुए कहा कि वे शानदार कार्यकर्ता हैं, पार्टी के फैसले का उन्होंने दिल से सम्मान किया है। उन्होंने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए शानदार बयान दिया है। उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है।

रांका ने खोली पोल - नाम लेकर 
बताया किसने कहा नामांकन भरो

वहीं, प्रभारी महावीर सिंह सैनी के इस सियासी बयान पर भाजपा नेता महावीर रांका ने अपना पक्ष रखते हुए बड़ा खुलासा किया है। रांका ने कहा- “रविवार शाम को भाजपा नेता एवं चुनाव संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने उन्हें नामांकन दाखिल करने को कहा था। इसके बाद सोमवार सुबह शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का फोन आया। उन्होंने भी नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही। उन्होंने नसीहत भी दी कि नामांकन पत्र जल्दी भरने जाना, क्योंकि बाद में भीड़ ज्यादा हो जाएगी।” रांका ने कहा कि मुझे जिम्‍मेदार नेताओं के कहने से ही नामांकन भरा, यदि ऐसा नहीं होता तो मैं निर्दलीय के रूप में भी नामांकन भरता।

रांका ने साफतौर पर कहा कि मुझे पार्टी नेताओं से सूचना मिलने के बाद ही नामांकन पत्र दाखिल किया है। निकाय चुनाव प्रभारी सैनी के बयान पर रांका ने कहा कि उन्होंने जो भी कहा मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन नामांकन को लेकर जो सच्चाई थी वो मैंने बता दी है।

पर्दा डालकर कलह छिपाने की कोशिश?

बहरहाल, निकाय चुनाव प्रभारी सैनी के बयान के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा गर्मा गई है कि महावीर रांका के टिकट काटने के मामले में पार्टी अब पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। असल में, पार्टी इस रणनीति के माध्यम से आपसी कलह को उजागर होने से बचाने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि भाजपा नेता महावीर रांका ने वार्ड नंबर 75 के लिए भाजपा प्रत्‍याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पार्टी की ओर से जारी सूची में महावीर रांका के स्‍थान पर विशाल गोलछा को पार्टी का प्रत्‍याशी घोषित कर दिया गया। -सुरेश बोड़ा

बीकानेर नगर निगम चुनाव : भाजपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की सूची, ऐनवक्‍त पर कई नाम जुड़े, कई कटे

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने जारी की सभी 80 वार्डों के प्रत्‍याशियों की सूची, कई बड़े नामों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

बीकानेर में नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम : महावीर रांका का टिकट कटा, विशाल गोलछा को मिला मौका

वार्ड 73 बनी हॉट सीट : पूर्व मंत्री के भतीजे अनिल कल्‍ला के सामने आनंद जोशी ने निर्दलीय के रूप में दे दी चुनौती, मंत्री पर लगाए परिवारवाद के आरोप

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस में लिस्ट पर घमासान, सिग्नल के बाद टिकट काटने से आक्रोश, प्रदेश तक पहुंचा मामला

बीकानेर नगर निगम चुनाव : सोमवार को टिकटार्थियों के साथ “बागी” भी आएंगे सामने, गणित बिगाड़ने के लिए कइयों ने कस ली कमर

बीकानेर नगर निगम चुनाव : प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट को लेकर पार्टियों की रणनीति फेल! “बगावत” का दौर तेज, आरोपों से घिर रहे दिग्‍गज नेता

बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 : भाजपा में टिकट पर बवाल, जिला अध्यक्ष पर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम बिश्नोई का फूटा गुस्सा

निकाय चुनाव 2026 : भाजपा-कांग्रेस ने “बगावत” के डर से बदली रणनीति, नहीं आएगी प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, आखिरी तक रहेगा सस्‍पेंस

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular