






राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मई को मनाया जाता है। राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 का विषय है ‘शीघ्र कार्रवाई करें, डेंगू से बचाव करें: स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ जीवन।’ जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इससे बचाव के उपायों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर, मैं आप सभी से कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करना चाहता हूं जो डेंगू से बचाव में मदद कर सकती हैं…
डेंगू के लक्षण
* अचानक तेज बुखार आना
* सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
*आंखों के पीछे दर्द होना
* त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने आना
डेंगू से बचाव के उपाय
* मच्छरों से बचाव : मच्छरों के काटने से बचने के लिए मच्छरदानी और रिपेलेंट का उपयोग करें।
* साफ-सफाई : घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखें और पानी जमा न होने दें।
* फुल बाजू के कपड़े : बाहर जाते समय फुल बाजू के कपड़े पहनें।
* बर्तनों को ढककर रखें : बर्तन और टायर जैसे कंटेनरों को ढककर रखें ताकि मच्छर न पनप सकें।
* तुलसी और गेंदे के पौधे : घर में तुलसी और गेंदे के पौधे लगाने से मच्छरों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।
डेंगू के उपचार
* यदि आपको डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
* डेंगू का कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन उचित देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
आइए हम सभी मिलकर डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता फैलाएं। -डॉ. श्याम अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन एंड जनरल हॉस्पिटल, जस्सूसर गेट के बाहर, बीकानेर


