Hometrendingबीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था बदहाल, अधिवक्‍ताओं ने कलेक्‍टर को सौंपा ज्ञापन, अभियान...

बीकानेर में सफाई व्‍यवस्‍था बदहाल, अधिवक्‍ताओं ने कलेक्‍टर को सौंपा ज्ञापन, अभियान चलाने की उठाई मांग

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बदहाल सफाई व्‍यवस्‍था में सुधार करने की मांग को लेकर एडवोकेट योगेश्वर कृष्णा पुरोहित के नेतृत्व में अधिवक्‍ताओं के एक शिष्‍टमंडल ने जिला कलेक्‍टर को ज्ञापन। ज्ञापन में गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे, अनियमित कचरा संग्रहण, अवरुद्ध नालियों तथा इससे उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

शिष्‍टमंडल ने अनुरोध किया है कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान देकर नियमित सफाई अभियान चलाए जाएं, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जाए, जिससे बीकानेर शहर स्वच्छ और स्वस्थ बने। शिष्‍टमंडल में एडवोकेट नरेश श्रीमाली, आरके पनिया, सुरेंद्र पुरोहित, सुधीर श्रीमाली, महेश कल्ला एवं महेंद्र गहलोत शामिल रहे। जिला कलेक्‍टर ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular