बीकानेर Abhayindia.com पंडित बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में व्यास एडवोकेट लॉ चैंबर्स, जस्सूसर गेट के बाहर, बीकानेर में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फिजियोथेरेपी परामर्श एवं उपचार की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना था।
शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया, जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। मरीजों को शारीरिक समस्याओं, मांसपेशियों एवं जोड़ों से संबंधित दर्द, चोटों तथा सर्जरी के बाद पुनर्वास सहित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श एवं फिजियोथेरेपी उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. आदित्य व्यास (PT) ने मरीजों की जांच एवं उपचार करते हुए उन्हें उनकी समस्याओं के अनुसार उचित फिजियोथेरेपी एवं आवश्यक व्यायाम संबंधी परामर्श दिया। शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। यह शिविर पंडित बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन व्यास के मार्गदर्शन एवं पहल पर आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन को क्षेत्रवासियों ने अत्यंत सराहनीय पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों की सफल जांच एवं उपचार के साथ यह आयोजन जनसेवा की दिशा में एक अभूतपूर्व एवं सफल पहल के रूप में सामने आया। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे आयोजन किए जाने की बात कही गई।
















