Friday, January 23, 2026
Hometrendingप्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ,...

प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, रामदास महाराज ने किया ध्वज पूजन

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है और लगभग डेढ़ दिनों तक चलने वाला यह मेला मिनी कुम्भ से कम नहीं है। इस पवित्र संगम स्नान अवसर पर बीकानेर से रामझरोखा कैलाशधाम आश्रम द्वारा प्रयागराज में महात्यागी नगर खालसा (बीकानेर वाले) शुरू किया गया है। राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने बताया कि परम पूज्य सियाराम महाराज की कृपा से गुरुदेव रामदास महाराज के नेतृत्व में यह खालसा प्रयागराज के रामनन्द अक्षय वट चौराहा माघ मेला स्थल पर शुरू किया गया है। प्रयागराज महाराज, महात्मादास महाराज सहित अनेक संतों ने मंगलवार को ध्वज पूजन कर खालसे का शुभारम्भ किया।

आपको बता दें कि एक फरवरी तक लगने वाले इस शिविर में विशेष रूप से साधु-संतों व श्रद्धालुओं के लिए निवास, भोजन व अल्पाहार की सुविधा रहेगी। बीकानेर से श्रद्धालुओं की एक ग्रुप भी शिविर में सेवाएं प्रदान कर रहा है। खालसा स्थल पर रोजाना सुबह माघ माह की कथा, हवन, पूजन आदि अनुष्ठान होंगे तथा शाम को संकीर्तन का आयोजन होगा। पौष पूर्णिमा से माघ स्नान प्रारंभ हो चुका है और संगम पर श्रद्धालु डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने बताया कि हर साल माघ के महीने (जनवरी-फरवरी) में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर यह मेला लगता है। कल्पवास के साथ ही स्नान, दान जप-तप की महत्ता है।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!