Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरेल मंत्री का दावा- पहले राजस्थान को मिलते थे 682 करोड़, अब...

रेल मंत्री का दावा- पहले राजस्थान को मिलते थे 682 करोड़, अब मिल रहे 9500 करोड़ रूपये

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com ’’2047 में देश के हर नागरिक चाहे वह युवा, महिला, कारपोरेट, पत्रकार, इंजिनियर हो विशेषकर युवाओं की सरकार व प्रशासन में हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका होगी इस सपने के साथ ऐसे विकसित भारत की नींव देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी है।’’ यह उद्गार केन्द्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जयपुर के आदर्श नगर के दशहरा मैदान में नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में व्यक्त किये।

मंत्री वैष्णव ने कहा कि अब से 10 साल पहले तक मोबाईल फोन सैट जो लगभग हर नागरिक के हाथ में है व सबसे ज्यादा जरूरत की चीज है, के 100 प्रतिशत में से 98 प्रतिशत पूर्जे बाहर से आते थे लेकिन पिछले 10 साल में नरेन्द्र मोदी ने इतनी फैक्ट्री लगवा दी है कि अब मोबाईल के 100 में से 99 पूर्जे भारत में बन रहे हैं। यह संभव हो पाया है मोदी के प्रयासों से जो देश के खजाने की पाई पाई का इस्तेमाल देश के विकास के लिए लगा रहे हैं।

वैष्णव ने कहा कि जयपुर का रेलवे स्टेशन ऐसा स्टेशन बन रहा है कि विदेश से आने वाले नागरिक हवामहल के साथ-साथ जयपुर रेलवे स्टेशन भी देखने जायेंगे व उससे भी बड़ी बात है कि हर क्षेत्र में जज्बे के साथ कार्य किया जा रहा है।

रेलवे मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले केन्द्र सरकार के बजट से राजस्थान में रेलवे के विकास के लिये 682 करोड़ रूपये दिये जाते थे अब राजस्थान को 9 हजार 532 करोड़ रूपये दिये जा रहे है।

रेलवे के विकास को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से हुई भेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शर्मा ने मुख्य सचिव, राजस्व सचिव व रेलवे के अधिकारियों के साथ मिल कर रेलवे के सभी प्रोजेक्ट को तेज गति से चलाने के साथ-साथ डबल ईंजन की सरकार का लाभ प्रदेश को हर क्षेत्र को दिलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारन्टी के कारण पूरे प्रदेश में छोटे बड़े 84 रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

शुक्रवार को सुबह जयपुर के आराध्य गोविन्द देवजी के दर्शन करने के दौरान उन्होंने कहा जयपुर में पूरी दुनिया से देशी विदेशी पर्यटक आतें हैं अतः जयपुर के चारों हिस्सों को जोड़ने के लिये रिंग रेलवे विकसित की जाये तो जयपुर का आगामी 40-50 सालों के लिये विकास गति पकड़ सकता है।

 नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत सरकार ने जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई उनकी जानकारी आमजन तक पहुँचे व पात्र व्यक्तियों को हाथों-हाथ लाभ दिया जाये साथ ही आमजन का सरकारी योजनाओं के प्रति रवैया बदले व जनता के धन से चलने वाली योजनाओं के प्रति सजग हों व उनका लाभ लेकर आर्थिक रूप से संबल प्राप्त कर सकें।

खर्रा ने कहा कि रेलवे मंत्री ने जिस रिगं रेलवे प्रोजेक्ट पर कार्य करने का आईडिया दिया है उस दिशा में विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस दिशा में कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा। केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने जयपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर का निरीक्षण किया व लाभार्थियों से संवाद किया व शिविर की व्यवस्थाओं के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

समारोह के दौरान वैष्णव ने प्रधानमंत्री उज्जवला के 51 गैस चूल्हे, स्वनिधि के 1500 लाभार्थियों को एक करोड़ 70 लाख, जीवन ज्योति बीमा के 125 व सुकन्या समृद्वि योजना के 6 लाभार्थियों को ऋण वितरण पत्र व चौक बांटे। कार्यक्रम के दौरान हेरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने समारोह में उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, लाभार्थियों व विभिन्न विद्यालयों से सैकडों की तादाद में आये विद्यार्थियों व युवाओं को 2047 में विकसित एवं आत्म निर्भर भारत बनाने में योगदान के लिए शपथ दिलवाई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!