Monday, April 29, 2024
Hometrendingदेशनोक के करणी माता मंदिर में लगेगा 15 हजार किलो हलुए का...

देशनोक के करणी माता मंदिर में लगेगा 15 हजार किलो हलुए का भोग, तैयारी पूरी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नए साल के पहले दिन तोलोजी का हाटड़ा (सींथल) के मौसूण परिवार की ओर से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में 15000 किलो हलुए का भोग लगाया जाएगा। सावन भादवा महाप्रसादी को बनाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया था। यह तीन दिन में रविवार शाम को बनकर तैयार हो जाएगा। इसे दो विशालकाय कड़ाह में बनाया जा रहा है। एक कड़ाह में 9000 किलो और दूसरे कड़ाह में 6000 किलो महाप्रसादी बनाई जाएगी। बनने के बाद इसे डिस्पोजल डिब्बों में पैक कर मंदिर में रखा जाएगा और वहां से ही भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक टी.जे. ज्वैलर्स के अजय सोनी व अतुल सोनी ने बताया कि नए साल कि सुबह 7:00 बजे पंडित नरेंद्र मिश्र महाराज करणी माता मंदिर में पूजा करेंगे। यह पूजा सुबह 9:30 बजे तक चलेगी। सुबह 9:30 बजे भोग आरती के बाद हलुए का भोग लगाया जाएगा और उसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

इस सावन-भादवा महाप्रसादी में लगभग 1700 किलो घी, 80 क्विंटल चीनी, 50 किलो आटा और एक क्विंटल मेवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेवा में काजू, किशमिश, खोपरा और बादाम बराबर मात्रा में शामिल किए गए हैं। सोनी ने बताया कि सुबह से लेकर रात को 10:00 बजे तक प्रसाद का वितरण जारी रहेगा। इसके अलावा करणी माता के वंशजों को अलग से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसमें वंशजों के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ किलो प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा नेहड़ी जी मंदिर और तेमड़ाराय मंदिर में भी पूजा अर्चना होगी। महाप्रसादी अपनों और मित्रजनों के साथ-साथ माता के भक्तों को वितरित कर नए साल का स्वागत किया जाएगा। सींथल के उर्मिला देवी-किसनलाल सोनी की ओर से अपने पूर्वजों की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है।

इससे पहले नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात को 8:00 बजे जागरण शुरू होगा जो सुबह 4:00 बजे तक चलेगा। यह जागरण करणी माता के निज मंदिर में होगा। इसके अलावा मंदिर के बाहर करणी सेवा सदन में भक्ति संगीत संध्या होगी। जिसमें प्रसिद्ध गायिका रमा देवी और उनके साथी कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही जयपुर, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर और अन्य स्थानों से भी गायकों को आमंत्रित किया गया है। बीकानेर और देशनोक के  स्थानीय कलाकार भी भक्ति संगीत संध्या में सुर लहरियों से वातावरण को भक्तिमय बना देंगे।

सोनी ने बताया कि इन कार्यक्रमों  के मुख्य अतिथि हैदराबाद से कुंदनमल सोनी और बीकानेर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी होंगे। श्री करणी निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह चारण ,उपाध्यक्ष सीतादान चारण व अन्य ट्रस्टी विशिष्ट अतिथि होंगे। भक्ति संगीत संध्या में भजन गायक भक्ति संगीत की सुर लहरियां छेड़ेंगे। भक्ति संगीत संध्या में स्थानीय के साथ साथ बाहर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular