Friday, June 5, 2026
HometrendingRPSC : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 संस्कृत विषय की विचारित सूची जारी

RPSC : वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022 संस्कृत विषय की विचारित सूची जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी में सम्मिलित विषय संस्कृत की विचारित सूची जारी कर दी गई है। टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरूद्ध 4 तथा नॉन टीएसपी क्षेत्र के पदों के विरूद्ध 217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप  से विचारित सूची में शामिल किया गया है। इस परीक्षा के तहत प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान की परीक्षा 12 फरवरी 2023 तथा गणित विषय की परीक्षा 14 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!