Sunday, June 21, 2026
HometrendingBikaner Crime File : रेप का आरोपी अरेस्‍ट, परीक्षा में बैठे डमी...

Bikaner Crime File : रेप का आरोपी अरेस्‍ट, परीक्षा में बैठे डमी कैंडीडेट को दबोचा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरकारी स्कूल की नाबालिग लडक़ी को शराब पिलाकर गैंग रेप करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है। लूणकरणसर पुलिस के अनुसार, रणजीत उर्फ बबलू नायक पुत्र रामस्वरुप उम्र 26 वर्ष निवासी पींपेरा मलकीसर को अरेस्ट कर लिया है। वारदात में शामिल एक अन्य दुराचारी की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व रणजीत उर्फ बबलू और एक अन्य युवक ने नौवीं क्‍लास की सरकारी स्कूल की छात्रा परीक्षा के बाद बस स्टैंड से अपहरण कर सूनसान क्षेत्र में ले जाकर जबरन शराब पिलाकर गैंग रेप किया था। वारदात के बाद आरोपी नाबालिग को रेल्वे स्टेशन पर पटक कर फरार हो गए थे।

डमी कैंडीडेट को दबोचा

नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में डमी कैंडीडेट बैठाने के बाद अब स्कूल-कॉलेज की नियमित परीक्षाओं में भी डमी कैंडीडेट सामने आने लगे हैं। ताजा मामला बीकानेर के कोलायत में सामने आया है। यहां आदेश महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही है। एक स्टूडेंट पर संदेह हुआ तो रिकार्ड से मिलान किया गया । पता चला कि परीक्षा देने आया युवक वह नहीं है जिसका एडमिट कार्ड जारी हुआ है। पूछताछ की तो डमी कैंडीडेट की पोल खुल गई। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज भी करवाया गया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पता लगाया जा रहा है कि वह किसी लोभवश यानी पैसे लेकर परीक्षा देने आया या अपने रिश्तेदार-मित्र जैसे किसी रिश्ते के कारण डमी केंडीडेट बना। आदेश महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्‍तम पुरोहित की ओर से दर्ज करवाए गए मामले के मुताबिक, सुबह की पारी में बीए पार्ट राजनीति विज्ञान का प्रथम पत्र था। इस दौरान प्रदीप कुमार नामक स्टूडेंट की जगह दूसरा लडक़ा दिखा। संदेह होने पर पूछताछ की तो वह डमी केंडीडेट निकला। डमी केंडीडेट बने युवक ने अपना नाम कपिल बिश्नोई पुत्र त्रिलोकचंद बिश्नोई निवासी चक विजयसिंहपुरा बताया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!