बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर से 45 किलो मीटर दूर कोलायत तहसील के हाड़ला गांव के समीप पारीक समाज के प्रतिष्ठत श्री सीसां भैंरूनाथ के मंदिर में तीन दिवसीय मेले मे बुधवार सांय पैदल रवाना हुए। बीकानेर शहर के विभिन्न स्थानों, नापासर, हिम्मटसर एवं अन्य आसपास के गांवों से यात्रियों की सेवा के लिए करमीसर, बच्छासर प्याऊ, बच्छासर, कोलासर,अक्खासर में पैदल यात्रियों के लिए ठंडा जल, आइसक्रीम, लस्सी छाछ, पिचका पापड़ी, कचौरी, कुल्लड, राबड़िया दूध, चाय, हलवा, पकोड़ी, देशी खाने मे बाजरे की रोटी चूरमा, फली काकड़िया की सब्जी, चाऊमीन, पास्ता, पावभाजी, जलेबी एवं अन्य व्यंजनो एवं चिकित्सा सेवा की विभिन्न सामाजिक संगठनों द्धारा की गई। 24 सितम्बर को मेला स्थल पर सुबह से लेकर रात्रि तक हजारों यात्रियों के लिए महाप्रसाद के बाद महा आरती का आयोजन किया गया।
इस बार मेले मे हाड़ला गांव की श्री सवाईसिंह जी दादोसा सेवा समिति, युवा टीम हाड़ला मेले मे व्यवस्था बनाये रखने के लिए बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। पुलिस विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। मेला स्थल पर हाड़ला गांव से आए बबरूभानसिंह, शिवसिंह, रणपालसिंह, मोहनसिंह, नरपतसिंह (काकू) सतबीर सिंह, अमरचन्द पांड़िया व हाड़ला अक्खासर के सरपंच पूर्व सरपंच गांव के मौजिज लोगों का एवंं अन्य सभी निवासियों ने मेला स्थल पर खुल कर तन, मन, धन से सेवा के कार्यो मे सहयोग किया।
मंदिर श्री सीसां भैरव सेवा समिति, पाराशर युवा समिति, श्री भैरव भक्त मण्ड़ल, पारीक चौक, बीकानेर से निर्वाचित पार्षद निशा अनादि पारीक ने मेला स्थल पर आए हुए सभी लोगों का व्यवस्था मे सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी समिति के सचिव ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी।














