Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर जेल में मिले मोबाइल फोन, तीन बंदियों पर केस दर्ज

बीकानेर जेल में मिले मोबाइल फोन, तीन बंदियों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की केन्‍द्रीय जेल में बंदियों के पास मोबाइल फोन व अन्‍य सामान मिलने का मामला सामने आया है। बीछवाल थाना पुलिस ने जेल में बंद तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, केन्‍द्रीय जेल के प्रहरी अनिल कुमार राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेल के बैरक में चैकिंग के दौरान बंदी दीप पुत्र रमेश कुमार, श्रवण पुत्र आदुराम व ताहिर मालावत पुत्र साजिद के पास मोबाइल फोन, चार्जिंग केबल व सिम कार्ड मिले। मामले की जांच एएसआई मोहनराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!