Hometrendingबीकानेर में राज्‍य स्‍तरीय स्‍वाधीनता समारोह : पहली बार एक साथ उड़ेंगे...

बीकानेर में राज्‍य स्‍तरीय स्‍वाधीनता समारोह : पहली बार एक साथ उड़ेंगे 600 ड्रोन, 15 मिनट तक आकाश में बनाएंगे कला-संस्कृति, राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी आकृतियां

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सार्दुल सदन क्षेत्र से 600 ड्रोन आकाश में एक साथ उड़ान भरेंगे। लगभग 15 मिनट तक चलने वाले इस विशेष शो के दौरान यह ड्रोन बीकानेर की कला, संस्कृति, परम्पराओं, लोक संस्कृति, आस्था और सीमांत गौरव से जुड़ी आकर्षक आकृतियां बनाई जाएगी।

जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले इस विशेष और भव्य आयोजन को अंतिम रूप दे दिया गया है। पहली बार बीकानेर की धरती से इतने ड्रोन एक साथ उड़ेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान बीकानेर की लोक संस्कृति और कला शैलियों की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। यह ड्रोन आकाश में विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाएंगे, जिन्हें शहर के विभिन्न स्थानों से भी देखा जा सकेगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि इसी दिन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भी देश और प्रदेश की बहुरंगी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बुधवार को प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों ने इसे अंतिम रूप दिया। जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर भर में विशेष साज-सज्जा की गई है। सभी सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों में लाइटिंग और सजावट के साथ प्रमुख चौराहों और सर्किल्स को भी सजाया गया है।

समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में,
गुरुवार को होगा अंतिम पूर्वाभ्यास

राज्य स्तरीय स्वतंतत्रा दिवस समारोह की तैयारियां परवान पर हैं। गुरुवार को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले अंतिम पूर्वाभ्यास के साथ इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने इससे जुड़ी सघन समीक्षा की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स और लाइजन अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी दायित्वों का गंभीरता पूर्व निर्वहन एवं आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हो, इसके लिए सभी टीम भावना के साथ कार्य करें।

जिला कलक्टर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में तैनात रहें तथा प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह में आमजन को प्रवेश के लिए किसी प्रकार के प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने निर्धारित प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में होने वाली सांस्कृतिक संध्या के दौरान भी आमजन विश्वविद्यालय के पहले द्वार (अंसल आवासीय परिसर की ओर से) से प्रवेश कर सकेंगे।

जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रमों के दौरान प्रवेश, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, एडीएम (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम (सिटी) रीना, बीडीए सचिव हेमेन्द्र नागर, एमजीएसयू रजिस्ट्रार यशपाल आहूजा और राजूवास रजिस्ट्रार पंकज शर्मा सहित ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को प्रातः 9.05 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। जहां संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों तथा मुख्य समारोह की विभिन्न जिम्मेदारियों से जुड़े अधिकारियों को समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular