Hometrendingराजस्‍थान में 309 शहरी निकायों में प्रमुखों के पदों के आरक्षण की...

राजस्‍थान में 309 शहरी निकायों में प्रमुखों के पदों के आरक्षण की निकाली लॉटरी, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम अनारक्षित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारिया तेज हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को 309 शहरी निकायों में प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी राजधानी जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में निकाली गई। लॉटरी में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम को अनारक्षित रखा गया है। यानी इन नगर निगमों में किसी भी वर्ग का मेयर हो सकता है।

इसके अलावा अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर और पाली नगर निगम में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, कोटा नगर निगम ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हो गई। कुल 309 में से एससी 50 जिनमें 16 महिला, एसटी 11 जिनमें 3 महिला, ओबीसी 60 जिनमें 21 महिला और अनारक्षित 188 जिनमें 62 महिला रहेगी।

बीकानेर में नगरपालिका की बात करें तो देशनोक नगर पालिका सामान्‍य (ओपन), खाजूवाला ओबीसी (ओपन), लूणकरणसर ओबीसी (ओपन), नापासर अनुसूचित जाति महिला, नोखा ओबीसी (ओपन), श्रीडूंगरगढ़ को सामान्‍य (ओपन) वर्ग में रखा गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular