Hometrendingएसीबी की कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शक्तियां वापस ली,...

एसीबी की कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शक्तियां वापस ली, प्रभार से किया मुक्त

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने एसीबी की कार्रवाई के बाद सलूम्बर में कार्यरत अधिकृत खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी की खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में प्रदत्त शक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रत्याहरित कर दी हैं। यह कार्रवाई उनके संबंध में प्राप्त शिकायत तथा अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर से प्राप्त तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

घनश्याम सिंह सोलंकी मूल रूप से वरिष्ठ रेडियोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं तथा उन्हें पूर्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई थीं। अब उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोलंकी को तत्काल निदेशक (अराजपत्रित), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, राजस्थान, जयपुर के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सलूम्बर को उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय के माध्यम से आयुक्तालय को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular