बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा (विद्यालयी व संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर 14 अगस्त को को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। दिलावर 13 अगस्त को रात्रि 10.20 बजे रेल द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर 14 अगस्त को प्रातः 4.05 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
दिलावर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में राजकीय पी.बी.एम. हॉस्पिटल स्थित मेडिसिन विंग में सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा नवनिर्मित मेडिसिन विंग के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिलावर रात्रि 8 बजे राजकीय वाहन द्वारा कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।













