Thursday, June 4, 2026
HometrendingWeather Alert : अबकी बार होली पर रंग के साथ बादल भी...

Weather Alert : अबकी बार होली पर रंग के साथ बादल भी बरसेंगे! बरसात का अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पिछले कुछ दिनों से गर्मी सताने लगी है। इस बीच, राहत की खबर यह है कि अबकी बार होली पर बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 मार्च तक जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बरसात होने की संभावना है। प्रदेश में हल्‍का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

विभाग के अनुसार, 24 मार्च को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच, आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में गर्मी ने कई शहरों में हाल बेहाल कर दिए हैं। सबसे ज्‍यादा गर्म फलोदी रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, बाडमेर में 39.1, पिलानी में 38.4, बीकानेर में 38.1, डूंगरपुर में 37.9 और जैसलमेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!