Hometrendingजिला स्तरीय स्कूली अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जैन स्‍कूल ने...

जिला स्तरीय स्कूली अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जैन स्‍कूल ने जीता

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्थानीय सादुल स्पोर्ट्स स्कूल ग्राउंड में आयोजित रा. उ. मा. विद्यालय जस्सूसर गेट विद्यालय की मेजबानी में जिला स्तरीय स्कूली 19 वर्ष से कम आयु वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जैन पब्लिक स्कूल ने जीता। फाइनल में पहले खेलते बीकानेर पश्चिम टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाकर अच्छा स्कोर बनाया लेकिन जैन पब्लिक स्कूल के बल्लेबाजों ने चार गेंद शेष रखते रन बना जीत प्राप्त की।

संयोजक विपिन गौड़ ने बताया कि उप जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय बीकानेर संभाग अनिल बोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय के अतिरिक्त डीईओ लोकेश आत्रे, स्पोर्ट्स स्कूल के उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चौहान और प्रिंसिपल वीणा तंवर ने विजेता उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान अतिथियों ने चयन समिति संयोजक मनोज व्यास, त्रिलोक राठौड़, चांद मोहम्‍मद, प्रशांत आचार्य, आनंद प्रकाश रंगा, संजय मारू, विशाल चौधरी का भी सम्मान किया।

इस अवसर पर बोड़ा ने सभी विजेताओं को मैदान पर अंपायर के निर्णय का हमेशा सम्मान करने और क्रिकेट की समस्त विधाओं को सीखने पर बल दिया। विक्रमसिंह ने कड़े अभ्यास करने की सलाह दी। लोकेश आत्रे ने अनुशासन को खेल में जरूरी होने के बारे में बताया। शाला प्राचार्य ने सभी मेहमानों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन गौड़ ने किया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular