Monday, April 29, 2024
Hometrendingबजरी माफिया से अर्थव्यवस्था हुई कमजोर, बेरोजगारों से किया छलावा : बेनीवाल

बजरी माफिया से अर्थव्यवस्था हुई कमजोर, बेरोजगारों से किया छलावा : बेनीवाल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। लूणकरनसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा के ये दावे सरासर झूठे है कि उसने 15 लाख नौकरियों के विरूद्ध 44 लाख से अधिक नौकरियां दी है। यह सरासर युवाओं और बेरोजगारों के साथ मजाक है।
बेनीवाल रविवार को लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र के गांव उदेशिया, ऊंचाईडा, दुलमेरा, हनीवाला, फूलदेसर, ढाणी भोपालराम, कालवास, चक 303 में अपने समर्थकों के साथ नुक्कड़ सभाओं में आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के साथ धोखा किया है। किसान, मजदूर व गरीब लोगों को लोक लुभावने वादे किए है। इन वादों पर वह खरा नहीं उतरी। आज जनता अपने-आपको ठगा हुआ महसूस कर रहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजरी माफियाओं को संरक्षण देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहती तो हाल में बजरी पर जो छूट मिली है वह उससे पहले मिल जाती, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
पूर्व मंत्री बेनीवाल ने नोटबंदी को गैरवाजिब बताते कहा कि भाजपा ने स्वयं स्वीकार किया है कि नोट बंदी के कारण कृषि पर बहुत बुरा असर पड़ा है। प्रदेश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का योगदान 2014 में 28 प्रतिशत से घटकर 2018 में 24 प्रतिशत रह गया है, जो भाजपा सरकार की विफल कृषि नीति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से पहले किसी भी सरकार ने कृषि में काम आने वाले उपकरण व खाद्य व दवाओं पर कर नहीं लगा, परन्तु आज जीएसटी लगाकर किसानों की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में नकली बीजों का वितरण एक बड़ी समस्या बन रही है। राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा सप्लाई किए गए नकली बीज झालावाड़ में किसानों को बांटे गए। इस बात को भाजपा नेता ने एक टीवी डिबेट में स्वीकार भी किया है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी को धोखा बताया और कहा कि किसानों का जो कर्जा माफ किया गया है वह 5 से 50 हजार है, उसमें भी केसीसी पंजीकृत किसान शामिल नहीं है।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular