Hometrendingबीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने PCC चीफ डोटासरा को...

बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने PCC चीफ डोटासरा को लिखा पत्र, उप-महापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग की उच्च स्तरीय जांच की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम उप-महापौर चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब घमासान तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है।

पत्र में क्या लिखा

– हाल ही में राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव में 1994 के बाद बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत प्राप्त कर अपना महापौर बनाने में कामयाबी हासिल की।

– लेकिन यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी कि पूर्ण बहुमत होने के बावजूद उप-महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नसीम बानो चुनाव नहीं जीत सकी। इस घटना से अल्पसंख्यक समुदाय में भारी नाराजगी है।

– भाजपा ने महापौर चुनाव में सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग किया, हमारे पार्षदों को नोटिस दिए, उन्हें डराया-धमकाया गया।

– इसके बावजूद भी हम 42 कांग्रेस + 08 अन्य = 50 पार्षदों के मत प्राप्त कर महापौर बनाने में सफल रहे, वहीं उप-महापौर के चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला प्रत्याशी नसीम बानो को 50 में से मात्र 38 वोट ही मिले।

जांच की मांग के मुख्य बिंदु

मेघवाल ने लिखा कि PCC से एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर इस घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच करवाई जाए ताकि-
1. पता लग सके कि नसीम बानो की हार के लिए कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हैं।

2. किन-किन पार्षदों ने पार्टी के साथ गद्दारी करके भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर उनको जिताया।

3. उन्हें पार्टी से बर्खास्त किया जाए ताकि नसीम बानो के साथ न्याय किया जा सके तथा अनुसूचित लोगों पर अंकुश लगाया जा सके व पार्टी में अनुशासन कायम हो सके।

साथ ही इस बात की भी जांच हो कि कौन पार्टी की गुप्त सूचनाओं (तौर तरीकों) की मीडिया व बाहरी लोगों के साथ साझा कर रहा है, जिसके कारण पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

इन्‍हें भेजी पत्र की प्रतिलिपि

1. मल्लिकार्जुन खड़गे साहब, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, AICC नई दिल्ली
2. राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा, नई दिल्ली
3. के.सी. वेणुगोपाल, संगठन महासचिव, AICC नई दिल्ली
4. सुखजिंदर सिंह जी रंधावा, AICC महासचिव एवं प्रभारी राजस्थान

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular