Hometrendingपंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर गोकुल धाम में पुष्पांजलि सभा...

पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर गोकुल धाम में पुष्पांजलि सभा आयोजित, अस्‍पताल-स्‍कूल में फल वितरित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की 8वीं पुण्यतिथि पर जस्‍सूसर गेट पर स्थित गोकुल धाम में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बीकानेर के प्रबुद्धजनो की उपस्थिति में छः न्याति समाज एवं पारीक समाज व सभी वर्गो के लोगों ने पंडित लक्ष्मीनारायण जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इनके ज्येठ पुत्र दीपक पारीक, रवि पारीक ने उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुएं मंत्रोचार से तिलक लगाकर पुष्पांजलि दी गई।

इस अवसर पर छः न्याति समाज के पार्षद नारायण शर्मा, पारीक समाज अध्यक्ष भवंरलाल पारीक, कांग्रेश के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस यशपाल गहलोत, BSNL कर्मचारी महासंघ में गिरिराज पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, शिव कुमार पाण्डिया, केलाश पारीक, कर्मचारी महासंघ BMS के जितेन्द्र पारीक, पूर्व न्यासी हीरालाल हर्ष, हुकम चन्द पाण्डिया, विजय पारीक, अमन पारीक, वन्दे मातरम मंच के राजकुमार पारीक सभी वक्ताओं ने पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के जीवन पर सामाजिक योगदान एवं उनके कार्याे को याद करते हुए उनके आदर्शो व संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व दिवगंत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट की प्रार्थना सभा कि गई। कार्यक्रम का संचालन पारीक सामाज के सचिव एडवोकेट द्वारका प्रसाद पारीक ने किया।

इसी क्रम में प्रात आज 10.15 बजे PBM बीकानेर में श्वसन विभाग में भर्ती मरीजों को पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक के पुत्र रवि पारीक, सुपौत्र कृष्णा पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक, जितेन्द्र पारीक व श्वसन रोग के विभाग अध्‍यक्ष डाॅ. गुंजन सोनी व डाॅ. प्रमोद ठकराल के सान्निध्‍य में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

इसके उपरांंत राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय धोबी तलाई गोगा गेट नायकों का मोहल्ला विधालय में पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक की पुण्यतिथि पर शाला के प्रधानाचार्या रेणुका व्यास के सान्धिय में रवि पारीक, कृष्णा पारीक, नित्यानंद पारीक व जितेन्द्र पारीक ने शाला के सभी छात्र छात्राओ को फल वितरण किया तथा संस्था प्रधान के पण्डित जी को पुण्यतिथि पर शाला मे दो मिनट का मौन रखा गया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular