Hometrendingबीकानेर ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव की तारीखों में बदलाव, नगर निगम...

बीकानेर ब्रेकिंग : नगर निकाय चुनाव की तारीखों में बदलाव, नगर निगम का मतदान 9 सितंबर को, 6 पालिकाओं का 11 सितंबर को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर ने बीकानेर जिले के 7 नगरीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम में तिथि परिवर्तन को मंजूरी दे दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आपको बता दें कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), बीकानेर ने आयोग को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि जिले में विभिन्न समुदायों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा ध्यान आकर्षित करवाया गया है कि 11.09.2026 के आसपास बड़ी संख्या में लोग धार्मिक यात्राओं एवं मेले-महोत्सवों में भाग लेंगे। इस कारण मतदान प्रतिशत में कमी होने की संभावना है। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने चुनाव दो चरणों में कराने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है।

प्रथम चरण के तहत 09.09.2026 को नगर निगम बीकानेर के 80 वार्डों के लिए मतदान होगा। वहीं, द्वितीय चरण के तहत 11.09.2026 को नोखा के 45, श्रीडूंगरगढ़ के 40, देशनोक के 25, खाजूवाला के 20, लूणकरणसर के 35 व नापासर के 25 वार्डों के लिए मतदान होगा। आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में प्रस्तावानुसार तिथि परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular