Saturday, April 25, 2026
Hometrendingनव संवत्सर पर करणीधाम देशनोक से भारत माता यात्रा का आगाज़, सख्त...

नव संवत्सर पर करणीधाम देशनोक से भारत माता यात्रा का आगाज़, सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

AdAdAdAdAdAdAd

देशनोक Abhayindia.com देश मे बढ़ती जनसंख्या पर जातधर्म रहित सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर हिन्दू नववर्ष के अवसर पर शक्तिपीठ करणीधाम देशनोक से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा भारत माता यात्रा का आगाज़ किया गया है। देशनोक में फाउंडेशन के बैनर तले भारत माता यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ करणी के दर्शन व माँ भारती के पूजन से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी ने कहा कि विशाल राष्ट्रहित में जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसे जनांदोलन के लिए गोभक्त व कद्दावर राजनेता देवीसिंह भाटी के मार्गदर्शन की अति आवश्यकता है। चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून पूरे देश मे जातधर्म रहित भारत के सभी नागरिकों पर लागू होनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जो लोग जनसंख्या के बल पर लोकतंत्र पर कब्ज़ा करना चाहते है उनके नापाक मंसूबों पर अंकुश के लिए धर्म रहित सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। इतिहास के हर कालखंड में हिंदुओं की संस्कृति व जनसंख्या पर हमला हुआ है। हम दो हमारे दो का फार्मूला केवल हिंदुओं पर ही लागू क्यों? भारत में रहने वाले सभी नागरिकों पर लागू होना चाहिए। देवीसिंह भाटी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कानून बनाना समस्या का हल नहीं है बल्कि, कानून को समग्र व समानरूप से लागू करना अति आवश्यक है। प्रदेश संगठन महामंत्री कुलभूषण बैराठी, फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष नारायणराम चौधरी व देवीसिंह भाटी ने ध्वज फहराकर भारत माता यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा देशनोक से बीकानेर के लिए रवाना की गई। एक जुलाई को यात्रा जयपुर व 11 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद गौड़, देशनोक कार्यक्रम संयोजक रामेश्वर सुथार, युवा अध्यक्ष विक्रम देपावत, चण्डी दान, कैलाश उपाध्याय, रामनारायण ओझा, देवेंद्रसिंह, शक्तिसिंह, अरुण शर्मा, ओम राजपुरोहित, देवदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, रोहित भारती, मुकेश शर्मा, दिलीप पुरी की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन सुशील पड़िहार ने किया।

राजस्‍थान : खुलने वाला है तबादलों का पिटारा, इन अफसरों का लगेगा नंबर, विधायकों-मंत्रियों की चलेगी…

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए बीकेईएसएल ने जारी किए नम्बर

राजस्‍थान : मकान बनाने वालों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब इस साइज के भूखंडधारकों को फ्रंट सैटबेक नहीं…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!