Hometrendingकांग्रेस की रैली को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी, इधर भाटी ने...

कांग्रेस की रैली को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी, इधर भाटी ने जताया विरोध…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। रैली 12 दिसम्‍बर को राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला कांग्रेस और सेवादल पदाधिकारियों को दोपहर 2 बजे अपने आवास पर बुलाया है, जहां प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सेवादल और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं को जयपुर लाने रैली को सफल बनाने का आह्वान करेंगे। इस बीच, दिग्‍गज नेता एवं पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मीडिया को दिए अपने बयान में रैली के आयोजन पर सवाल उठाए है। उन्‍होंने कहा कि महामारी के दौर में इस तरह हजारों लोग की भीड़ जुटाना उचित नहीं है। इससे अंतत: नुकसान अंतत: आम लोगों को ही उठाना पड़ सकता है।

इधर, तीन दिवसीय दौरे पर प्रभार वाले जिलों में गए मंत्री 3 दिन का दौरा पूरा करने के बाद मंगलवार को जयपुर लौटेंगे और अपने दौरे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपेंगे। मंत्रिमंडल पुनर्गठन और जिलों का बंटवारा होने के बाद मंत्रियों का ये पहला दौरा था।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular