Hometrendingहाई रिस्‍क कंट्री यूक्रेन से जयपुर आई युवती कोरोना पॉजिटिव मिली

हाई रिस्‍क कंट्री यूक्रेन से जयपुर आई युवती कोरोना पॉजिटिव मिली

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजधानी जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दस्‍तक देने के बाद अब हाई रिस्‍क कंट्री यूक्रेन से सोमवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंची एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे RUHS में भर्ती कराया गया है। वहीं, आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं, उनका एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह प्रशासन को मिली। इसके बाद प्रशासन संक्रमित मरीज को संदिग्ध मानते हुए RUHS में शिफ्ट किया है। साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार, एयर अरेबिया से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची युवती जांच में पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे प्रशासन ने RUHS भिजवाया। यहां उसका RTPCR टेस्ट करवाया गया। आपको बता दें कि जयपुर में ओमिक्रॉन के नौ मरीज मिलने के बाद से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular