Hometrendingपंचायत चुनावों में ‘बोतल’ के भरोसे भाजपा! पश्चिमी राजस्थान में आरएलपी पर...

पंचायत चुनावों में ‘बोतल’ के भरोसे भाजपा! पश्चिमी राजस्थान में आरएलपी पर टिकी नजरें, कांग्रेस का गणित बिगाड़ने की तैयारी

AdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद अब कांग्रेस और भाजपा की नजरें पंचायती राज की जंग पर टिकी हैं। लेकिन, पश्चिमी राजस्थान में दोनों ही पार्टियों के रणनीतिकारों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, कांग्रेस को भी अपना गणित बिगड़ते दिख रहा है। असल में, राष्‍ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पर पूरी ताकत के साथ बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्‍थान के जिलों में ताल ठोकने का मन बना लिया है। हाल में उन्‍होंने बीकानेर, श्रीगंगानगर के दौरे पर भी किए हैं।

सीधी टक्कर में कांग्रेस का पलड़ा भारी

भाजपा के रणनीतिकारों को यह अच्छे से पता है कि पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा भारी है और अगर कांग्रेस से सीधी टक्कर हुई तो डबल इंजन की फूंक निकल जाएगी। ऐसे में अब भाजपा की पूरी रणनीति आरएलपी की ‘बोतल’ पर आकर टिक गई है।

‘बोतल’ बनेगी भाजपा का ‘गुड फैक्टर!’

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पश्चिमी राजस्थान में भाजपा अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को पटखनी देने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की बोतल पर नजरें टिकाए बैठी है।

भाजपाइयों का मानना है कि अगर पंचायत चुनाव में आरएलपी ने जोर दिखाया तो कांग्रेस का चुनावी गणित बिगड़ सकता है। जाट वोटों में सेंधमारी होगी और सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। इसीलिए भाजपाई रणनीतिकार आरएलपी को अपनी रणनीति का ‘गुड फैक्टर’ मानकर चल रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या वाकई में ‘बोतल’ पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए संजीवनी साबित होगी या फिर कांग्रेस अपने गढ़ को बचाए रखने में कामयाब होगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular