





बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता भंवर सिंह भाटी के पिता पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह भाटी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि रघुनाथ सिंह भाटी कांग्रेस से आजीवन जुड़े रहे और पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने प्रधान के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और क्षेत्र की राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे। भाटी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंंदसिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।







