Hometrendingराजस्‍थान पंचायत राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू, तबादलों पर...

राजस्‍थान पंचायत राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू, तबादलों पर लगी रोक, देखें पूरा शेड्यूल…

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस औपचारिक घोषणा के साथ ही पूरे ग्रामीण राजस्थान में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जिसके चलते सरकारी तबादलों और नई नीतिगत घोषणाओं पर रोक लग गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें...
  • राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में कराएगा चुनाव
  • 8 अक्टूबर को जारी होगी पंचायत चुनाव की लोक सूचना
  • 13 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन फॉर्म
  • 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा, 15 अक्टूबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
  • पंचायत समिति सदस्यों के लिए पहले चरण की अधिसूचना 8 अक्टूबर को
  • दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी
  • तीसरे चरण की अधिसूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी
  • चौथे चरण की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी
  • पहले चरण की वोटिंग 13 अक्टूबर को
  • दूसरे चरण की वोटिंग 16 अक्टूबर को
  • तीसरे चरण की वोटिंग 23 अक्टूबर को
  • 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे
  • 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे
  • 1,403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे
  • 41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाएंगे
  • सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा
  • पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव EVM से होंगे
  • पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण
  • कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू तबादलों पर रोक
  • मंत्रियों के सरकारी वाहनों और सरकारी गेस्ट हाउस/डाक बंगलों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular