Hometrendingबीकानेर में टिपर टेंडर पर महापौर vs भाजपा में ठनी! भाजपा प्रवक्ता...

बीकानेर में टिपर टेंडर पर महापौर vs भाजपा में ठनी! भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा- झंडी नहीं दिखाने से सरकार के काम रुकने वाले नहीं

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम में टिपर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन टेंडर को लेकर सियासत गरमा गई है। महापौर अनिल कल्ला द्वारा टेंडर को लेकर दिए गए बयान पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने महापौर कल्ला के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले डॉ. शेखावत...

डॉ. शेखावत ने कहा कि “महापौर द्वारा झंडी नहीं दिखाने से भजनलाल सरकार के काम रुकने वाले नहीं हैं। किसी भी कंपनी के काम शुरू करने से पहले ही उस पर उंगली उठाना यह साबित करता है कि मेयर कल्ला की रुचि विकास कार्यों में न होकर दूसरी चीजों में ज्यादा है।”

उन्होंने कहा कि एक अनुभवी कंपनी जो पहले से डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन का काम ठीक से कर रही है, उस पर बिना काम शुरू हुए ही आपत्ति उठाना “विरोध के लिए विरोध” जैसा है।

उन्‍होंने कहा कि “भजनलाल सरकार लोगों के भरोसे की सरकार है। मेयर चाहे कितना ही अड़ंगा क्यों नहीं अड़ाए, डेवलपमेंट के काम रुकेंगे नहीं। पूरा शहर एक महीने से कचरा से अटा पड़ा है, ऐसे में कचरा कलेक्शन पर आपत्ति दर्ज करना मेयर का दुराग्रह दर्शाता है।”

बता दें कि नगर निगम में टिपर टेंडर को लेकर पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है, जिस पर अब भाजपा ने महापौर को घेरना शुरू कर दिया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular