








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र की मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर आज शाम एक अनियंत्रित कार ने तांडव सा मचा दिया। कार की चपेट में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कार की टक्कर से एक-दो अन्य लोगों के भी चोटें आईं हैं। वहीं, कार चालक युवक भी घायल हुआ है। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
नयाशहर थाने के जांच अधिकारी रामविलास ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कार व स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, कार के मालिक का पता लगा लिया गया है। ईदगाह बारी के अंदर रहने वाले दो युवक कार लेकर मुरलीधर व्यास नगर रोड तक आ गए जहां उनकी कार अनियंत्रित हो गई और स्कूटी सवार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र व्यास (68) घायल हो गए। उनके हाथ व सिर पर चोटें आई है। पैर में फैक्चर हो गया है। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


