HometrendingRajasthan Weather : 11 व 12 मई को बदल रहा मौसम, जानें-...

Rajasthan Weather : 11 व 12 मई को बदल रहा मौसम, जानें- पांच अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 व 12 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं आंधी व हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार,  13 से 15 मई को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 5 से 6 दिनों तक हीटवेव और ऊष्णरात्रि (गर्म रातें) दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई गई है। जोधपुर संभाग के आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने व हीट वेव जारी रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular