Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में व्यापारियों से सोना हड़पने के आरोपी डेढ़ साल भी पुलिस...

बीकानेर में व्यापारियों से सोना हड़पने के आरोपी डेढ़ साल भी पुलिस की पकड़ से दूर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com करीब डेढ वर्ष पहले आभूषण बनाने का कहकर कई स्वर्ण व्यापारियों का सोना हड़प ले जाने के मामले में अभी भी नामजद पांच आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसके चलते परिवादी मानसिक परेशानी झेल रहे है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक रूपा झुनझुनवाला और विजय झुनझुनवाला को ही पकड़ा है। इस गिरोह का मास्टर माइंड हेमन्त सहित अनेक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे है। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने करीब सात करोड़ का सोना गबन किया है।

प्रकरण के अनुसार, जस्‍सूसर गेट के बाहर श्रीनाथ ज्‍वैलर्स के हुकमचंद सोनी पुत्र मूलचंद ने अक्‍टूबर 2024 में नयाशहर थाने में परिवाद दिया गया कि आरोपियों ने षडयंत्रपूर्वक मेरा व अन्‍य व्‍यापारियों का सोना आभूषण बनाने का कहकर ले लिया। इसके बाद उन्‍होंने उक्‍त सोना अपने निजी कार्य में काम में लेकर हड़प लिया। आरोपियों ने न तो सोना दिया और नहीं आभूषण बनाकर दिए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर साल्‍ट लेक कोलकाता कलकता निवासी विक्रम झुनझुनवाला उर्फ विक्‍की, अक्षत पुत्र विक्रम झुनझुनवाला, रूपा पत्‍नी विक्रम झुनझुनवाला, श्रीकांत सिकरिया पुत्र सज्‍जन, हेमंत सिकरिया पुत्र सज्‍जन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राकेश गोदारा को सौंपी गई है। आरोप है कि ये लोग नाम बदल बदलकर बीकानेर के अनेक स्वर्ण व्यवसासियों से इस प्रकार की धोखाधड़ी कर चुके है। जिनके खिलाफ पूर्व में भी तीन मुकदमे दर्ज है। जबकि दो मुकदमे कोलकाता में भी दर्ज किये जा चुके है। इससे पूर्व भी ब्रह्मपुरी चौक निवासी जयप्रकाश नथमल सोनी व एक अन्य व्यापारी कैलाश सोनी ने भी इनके खिलाफ मामले दर्ज करवाए है, जिनकी पड़ताल पुलिस कर रही है। परिवादियों का आरोप है कि पुलिस ऐसे धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!