






बीकानेर Abhayindia.com बज्जू क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. बज्जू के बज्जू में समर्थन मूल्य पर चना व सरसों की खरीद समिति के चैयरमेन खींव सिंह भाटी द्वारा फीता काट कर की गई। इस दौरान बज्जू तहसीलदार मदनसिंह यादव भी उपस्थित रहे। समिति के मुख्य व्यवस्थापक गजेन्द्र बिश्नोई ने बताया कि किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ प्राप्त कर सकता है।
बिश्नोई ने कहा कि बज्जू केन्द्र पर अभी तक कुल 550 पंजीकरण चना- सरसों के हुए है पंजीकरण अभी चालू है। बिश्नोई ने बताया कि किसान अपना नम्बर आने पर खरीद केन्द्र पर राजफैड/एनसीसीएफ द्वारा जारी गुणवता मापदण्ड अनुसार फसल लाए, ताकि कृषक को किसी प्रकार की अनावश्यक समस्या का सामना ना करना पडे। साथ ही मूल गिरदावरी, आधार कार्ड, जन आधार, बैंक पास बुक जैसे दस्तावेज आवश्यक साथ लावें। बंटाईदार कृषकों को 500 रू. का स्टाम्प सितम्बर 2025 से नवम्बर 2025 के समय का अनुबंध आवश्यक है तथा प्रत्येक काश्तकार से अधिकतम 40-40 क्विंटल चना – सरसों खरीद होगी तथा चना की दर प्रति क्विंटल 5875 रू. व सरसों की दर प्रति क्विंटल 6200 रू. निर्धारित है। पहले दिन 02 किसानों की खरीद की गई। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष कानाराम धायल, कृषि मंडी की कच्ची आढत अध्यक्ष मदन सिंह भाटी, मनफूल सीगड., सांवरलाल बैनिवाल, ठेकेदार प्रतिनिधि श्रवण सीगड, प्रकाश बेनीवाल, समिति कर्मचारी दलीप सिंह, अनिल बेनीवाल, निर्मल सिंह, पवन भादू व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


