Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में शीतलहर : महावीर रांका ने जरूरतमंदों को 500 जोड़ी जूते...

बीकानेर में शीतलहर : महावीर रांका ने जरूरतमंदों को 500 जोड़ी जूते किए वितरित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा जरुरतमंदों को जूतों का वितरण किया गया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के मौसम में भाजपा नेता महावीर रांका द्वारा जूतों का वितरण किया जाता है। विगत सात वर्षों से लगातार सेवा का यह क्रम जारी है। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा ट्रस्ट के माध्यम से इस बार 500 जोड़ी जूतों का वितरण किया गया है। इनमें महिला व पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग प्रकार के जूते हैं जो सर्दी से राहत प्रदान करेंगे।

प्रणव भोजक ने बताया कि कच्ची बस्तियों, रैन-बसेरों सहित 500 जरुरतमंदों को जूते वितरित किए जा रहे हैं। वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ युधिष्ठर सिंह भाटी, झंवरलाल गहलोत, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, नरपतसिंह भाटी, शक्ति सिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, नरेन्द्र चंचल, आदर्श शर्मा, धनराज जाखड़, घनश्याम जाजड़ा, महेन्द्र सोनावत, शांतिलाल सेठिया, नरेन्द्र भादाणी, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, नगेन्द्र नरुला, धीरज रांका आदि द्वारा किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!