Monday, June 22, 2026
Homeमनोरंजनराजस्थानी फिल्म 'तावड़ो' की स्पेशल स्क्रिनिंग जयपुर में 15 को

राजस्थानी फिल्म ‘तावड़ो’ की स्पेशल स्क्रिनिंग जयपुर में 15 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। निर्माता तेजकरण हर्ष की राजस्थानी फिल्म ‘तावड़ो’ की स्पेशल स्क्रिनिंग जयपुर में 15 जुलाई को होगी। जयपुर विकास प्राधिकरण एवं रिफ फिल्म क्लब की ओर से रामनिवास बाग के मसाला चौक स्थित एम्पी थिएटर में होने वाली इस स्क्रिनिंग के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट का सम्मान भी किया जाएगा।

निर्माता तेजकरण हर्ष ने बताया कि शो में प्रवेश निशुल्क रहेगा। विजय सुथार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 31 मार्च 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड की ‘मोहब्बतें’ फेम हीरोइन प्रीति झिंगियानी ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ पीपली लाइव फेम नत्था संतोष सैनी, प्रदीप काबरा, सचिन चौधरी, तैफुर गुजराती, त्रिलोक नवलखा, सत्येंद्र सिंह नरुका, अमूल्य पंडित, रितु कोठारी व शिल्पा कुलरिया ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!