







बीकानेर Abhayindia.com श्रीराम ऑटो मॉल इंडिया लिमिटेड का बीकानेर में शुभारंभ 27 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ एवं निदेशक समीर मल्होत्रा का दो दिवसीय दौरा 26 एवं 27 दिसंबर को बीकानेर में रहेगा। कंपनी के जोधपुर के मैनेजर वासुदेव उपाध्याय ने बताया कि श्रीराम समूह देश का प्रतिष्ठित समूह है जो फाइनेंस सहित अन्य कई सेक्टर में भी अपनी सेवाएं दे रहा है। श्रीराम ऑटोमाल द्वारा बीकानेर में पुराने वाहनों को नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। देश भर में 200 से अधिक श्रीराम ऑटोमॉल की शाखाएं खोली जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि कंपनी के सीईओ एवं निदेशक समीर मल्होत्रा सर्वप्रथम यहां देशनोक में श्रीकरणी माता के दर्शन करेंगे एवं उसके पश्चात कंपनी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ कंपनी के बिजनेस हेड सुभाष राणा, ओमप्रकाश छिंपा एवं बीकानेर के मैनेजर विशाल माथुर एवं नवीन शर्मा सहित कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।




